बॉलीवुड एक्ट्रेस के घर फायरिंग करने वालों का एनकाउंटर, विदेश में बैठे गैंगस्टर ने दी धमकी - बोला- सनातन के लिए शहीद हुए

18 Sep 2025


>उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने एंकाउंटर कर दो शूटरों को ढेर कर दिया। इस घटना के तुरंत बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी और मृतकों को शहीद करार दिया।


>गोदारा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि यह एंकाउंटर उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सनातन धर्म का नाम लेकर अवैध धंधा चला रहे हैं और इस घटना में जिनका हाथ है, उन्हें किसी भी हाल में माफ नहीं किया जाएगा।


>उन्होंने आगे कहा, "ये जो न्यूज चल रही है कि दो शूटर ढेर हुए हैं, ये ढेर नहीं शहीद हुए हैं। इन भाइयों ने धर्म के लिए बलिदान दिया। सनातन धर्म के नाम पर घूमने वाले केवल अपनी रोटी सेक रहे हैं। इस एनकाउंटर ने सनातन धर्म के लिए लड़ने वालों की हार दिखा दी।"


>रोहित गोदारा ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि देशवासी इन लोगों से सावधान रहें और उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके शहीद भाइयों के लिए किसी भी कीमत पर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने धमकी दी कि इसमें शामिल जिम्मेदार चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, उन्हें कोई माफ़ी नहीं मिलेगी।


>बरेली पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई और इस मामले की आगे की जांच जारी है।