इटावा में खेत में गिरा ड्रोन, सैफई के नंदपुर गांव में मचा हड़कंप - अखिलेश यादव ने सरकार पर उठाए सवाल

04 Apr 2026

इटावा जिले के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक ड्रोन के अचानक गेहूं के खेत में गिरने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और ड्रोन के मलबे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, सैफई के नंदपुर गांव में एक ड्रोन अचानक खेत में गिर गया। ड्रोन में लाइट्स जल रही थीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना के कारण लोगों ने पहले इसे किसी बड़ी दुर्घटना या संदिग्ध वस्तु के रूप में देखा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सैफई एसडीएम टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से ड्रोन से दूरी बनाए रखने की अपील की और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन के मलबे को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ड्रोन की लंबाई करीब 2 से 3 फीट बताई जा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रोन किस विभाग का है। कुछ स्थानीय स्तर पर इसे मौसम विभाग का ड्रोन बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते ड्रोन में तकनीकी खराबी आई, जिसके कारण यह नियंत्रण खोकर खेत में गिर गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन खेत में खड़ी गेहूं की फसल को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

 

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। साथ ही ड्रोन के गिरने के कारणों की जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पोस्ट किया कि, युद्ध जैसे माहौल में किसी खेत में ड्रोन गिरने से लोगों में दहशत फैल गई। अगर यह किसी सरकारी परीक्षण का हिस्सा था, तो पहले से जानकारी दी जानी चाहिए थी। उन्होंने आगे कहा, सरकार को इस मामले में जांच करानी चाहिए और किसान को हुए नुकसान का मुआवजा देना चाहिए। ऐसे परीक्षण निर्जन क्षेत्रों में किए जाने चाहिए।

 

युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूँ के खेत में गिरने से इटावा ज़िले के सैफई इलाके के नंदपुर गाँव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गयी। लोगों ने सोचा कहीं कोई मिसाइल तो नहीं, जो युद्ध क्षेत्र से भटक कर यहाँ आ गिरी है।

 

युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूँ के खेत में गिरने से इटावा ज़िले के सैफई इलाके के नंदपुर गाँव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गयी। लोगों ने सोचा कहीं कोई मिसाइल तो नहीं, जो युद्ध क्षेत्र से भटक कर यहाँ आ गिरी है।

अगर ये किसी सरकारी परीक्षण-टेस्ट या… pic.twitter.com/2tlICy92BK

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 4, 2026