देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने के दाम में मामूली कमी आई है, जबकि चांदी की कीमत में एक दिन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
सर्राफा बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना आज 1,48,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले 10 रुपये कम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,35,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जिसमें भी 10 रुपये की गिरावट आई है।
महानगरों में कीमतों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,48,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली और जयपुर में यह 1,48,210 रुपये, जबकि चेन्नई में सबसे ज्यादा 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में यह गिरावट वैश्विक बाजारों में नरमी, डॉलर की मजबूती और एमसीएक्स पर गिरावट के चलते आई है। एमसीएक्स पर सोना करीब 0.66 प्रतिशत गिरकर 1,43,331 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
वहीं चांदी की कीमत में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन में चांदी 2,210 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 2,48,880 रुपये पर आ गई है, जो कल 2,51,090 रुपये थी।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई बढ़ने और केंद्रीय बैंकों द्वारा गोल्ड रिजर्व बेचने की संभावनाओं से भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है।