गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी की 89 सदस्यीय जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। सूची जारी होते ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया और संगठन में सक्रियता बढ़ गई।
जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने जानकारी दी कि कार्यसमिति में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्रियों सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन प्रसाद तिवारी, प्रमोद आर्य चंचल, हरीश शुक्ला, वंदना गुप्ता, संदीप सिंह, नीरज मौर्या, विशाल अग्रवाल और जनार्दन प्रसाद वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री पद पर विष्णु प्रताप नारायण सिंह, राकेश तिवारी और रणजीत बाबा कश्यप को नियुक्त किया गया है। वहीं अजय सिंह पिंटू, रीता सिंह, विष्णु प्रताप पांडेय, दीपक गुप्ता, शिवदास कनौजिया, जीतेंद्र पांडेय, लक्ष्मी चंदानी और उमेश शुक्ल को मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा त्रियुगी नारायण शुक्ला को कोषाध्यक्ष, विनय शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, विवेकमणि श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी और अभिषेक दत्त त्रिपाठी को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। संगठन में 62 कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जिलाध्यक्ष पद लंबे समय तक रिक्त रहने के बाद हाल ही में नियुक्ति के पश्चात कार्यसमिति गठन की प्रक्रिया तेज हुई थी। सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर चला। घोषित कार्यसमिति के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।