21 जून को गोरखधाम से काशी तक गूंजेगा ‘योग से निरोग ’ का मंत्र

15 Jun 2025


>अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस बार उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना के अद्भुत संगम के रूप में मनाया जाएगा। ‘योग से सहयोग’ की भावना को केंद्र में रखते हुए 21 जून को प्रदेश भर में भव्य योग आयोजन होंगे। योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से योग सप्ताह की शुरुआत 15 जून से हो चुकी है, जो राज्य के कोने-कोने में हलचल मचा रही है।


>गोरखपुर के गोरखधाम मंदिर, प्रयागराज के त्रिवेणी संगम, सीतापुर के नैमिषारण्य चक्रतीर्थ और वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम जैसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थल पहली बार योगमय वातावरण में परिवर्तित होंगे। मथुरा का प्रेम मंदिर और लखनऊ का राजभवन भी योग उत्सव का साक्षी बनेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित योग सप्ताह में हर दिन को एक विशेष वर्ग को समर्पित किया गया है:

राज्य व जिला स्तर पर निबंध, चित्रकला, स्लोगन और योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 16 जून, शाम 5 बजे तक है, प्रविष्टियां http://iyd2025.com पोर्टल पर ली जाएंगी।

पुरस्कार राशि (राज्य स्तर):

जनपद स्तर पर पुरस्कार वितरण के लिए सभी जिलों को कुल ₹2.63 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।