कालिदास 2' में बढ़ेगा और भी ज्यादा सस्पेंस, ‘संजी’ के किरदार में अबरनाथी का फर्स्ट लुक हुआ जारी

31 Mar 2026

साउथ सिनेमा में सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के बढ़ते क्रेज के बीच फिल्म कालिदास 2 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। हाल ही में फिल्म से अभिनेत्री अबरनाथी का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है।

 

फिल्म कालिदास 2 के नए पोस्टर में अबरनाथी ‘संजी’ नाम के किरदार में नजर आ रही हैं। उनका लुक गंभीर और रहस्यमय दिखाया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह किरदार कहानी के केंद्र में रहेगा। मेकर्स के अनुसार, ‘संजी’ फिल्म की मिस्ट्री को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

फिल्म के प्रोड्यूसर के. सेंथिल ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए कहा कि ‘संजी ही इस फिल्म के रहस्य की असली चाबी है।’ इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट 3 अप्रैल घोषित की है।

 

She holds the key to the mystery @abarnathi21 as Sanju
4 days to go #Kaalidas2 April 3 in theatres #fivestarsenthilrelease #fivestarsenthil @bharathhere @ajaykarthi11 @srisenthil @SamCSmusic @BhavaniSre @palanicinema @Sureshbaladop @theedittable @kaalidas2movie pic.twitter.com/TAgPu4i7Vf

— Fivestar Senthil (@5starsenthilk) March 30, 2026

 

इससे पहले अभिनेता किशोर का लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें वह ‘पांड्या’ नाम के किरदार में दिखाई देंगे। उनके किरदार को रफ और खतरनाक अंदाज में पेश किया गया है।

 

#Kaalidas2 Kishore as Pandya 💥

Mystery unfolds in 7 Days! #fivestarsenthil #fivestarsenthilrelease @bharathhere @ajaykarthi11 @5starsenthilk @srisenthil @SamCSmusic @BhavaniSre @abarnathi21 pic.twitter.com/VQ4G18XmAT

— Fivestar Senthil (@5starsenthilk) March 27, 2026

 

कालिदास 2 वर्ष 2019 में रिलीज हुई फिल्म कालिदास का सीक्वल है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। सीक्वल में भी कहानी को उसी स्तर के सस्पेंस और थ्रिल के साथ प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है।

 

फिल्म में भरत और अजय कार्थी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा भवानी श्री, संगीता और टीएम कार्तिक भी अहम किरदार निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि संगीता लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

 

फिल्म का निर्देशन और लेखन के. सेंथिल ने किया है। पोस्टर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे इसके प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती नजर आ रही है।