कन्नौज में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, पास का होटल जलकर हुआ राख

20 Apr 2026

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार को एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। यह हादसा सदर क्षेत्र के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले में हुआ, जहां ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा।

 

आग इतनी तेज थी कि ट्रांसफार्मर के पास स्थित एक होटल भी इसकी चपेट में आ गया और पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

 

रिहायशी क्षेत्र में आग लगने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं।

 

प्रशासन द्वारा कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालाँकि होटल जलकर भले ही स्वाहा हुआ लेकिन अच्छी बात ये रही की किसी प्रकार की जनहानी की सुचना नहीं मिली।  इस घटना के बाद पूरे इलाके में बिजली सप्लाई अभी भी ठप पड़ी है बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।