लखनऊ के 1912 कॉल सेंटर में कर्मचारियों का हंगामा

16 Jun 2026

 

राजधानी लखनऊ स्थित 1912 कॉल सेंटर के बाहर सोमवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी पर समय पर वेतन नहीं देने, ड्यूटी पर उपस्थित रहने के बावजूद भत्ता काटने और बेवजह अनुपस्थित दर्ज करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने कॉल सेंटर के बाहर हंगामा किया और मांगें पूरी होने तक लॉगिन नहीं करने की चेतावनी दी है।

 

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का आरोप है कि नियमित रूप से ड्यूटी पर आने के बावजूद उनके भत्तों में कटौती की जा रही है। इसके अलावा कई कर्मचारियों को बिना किसी स्पष्ट कारण के अनुपस्थित दिखाया जा रहा है, जिससे उनके वेतन पर भी असर पड़ रहा है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे लॉगिन नहीं करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों और कंपनी के समक्ष मुद्दे उठाए गए, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला है।

 

विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। फिलहाल, इस मामले में कंपनी या संबंधित प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।