लखनऊ में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज

29 Dec 2025


>राजधानी लखनऊ में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में लगातार प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को कई हिंदू संगठनों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।


>महंत राजूदास के नेतृत्व वाले संगठन हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रही हिंसा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान बांग्लादेश सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।


>प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना था कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि वहां हिंदुओं पर हिंसा नहीं रुकी, तो हिंदू संगठन “बांग्लादेश कूच” जैसे कदम पर विचार कर सकते हैं। 


>हजरतगंज चौराहे पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित रखा गया। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। शहर में विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा किए गए इन प्रदर्शनों से यह स्पष्ट है कि बांग्लादेश में हिंदुओं से जुड़े मुद्दे को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है।