शादी का सपना दिखाकर बनाया शिकार, लखनऊ में आरोपी अंबेडकरनगर से गिरफ्तार

23 Feb 2026

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को जनपद अंबेडकरनगर से पकड़ा गया।

प्राथमिकी के मुताबिक 22 जनवरी 2026 को पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में गाली-गलौज की। मामले की विवेचना थाना चिनहट पुलिस द्वारा की जा रही थी।

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को अंबेडकरनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास और अन्य साक्ष्यों की जांच भी की जा रही है।