लखनऊ में सनसनीखेज हत्या: कल्याणी विहार में युवक का गला रेतकर कत्ल, खाली मैदान में मिला शव

25 Mar 2026

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। चिनहट क्षेत्र के हरदासीखेड़ा के कल्याणी विहार स्थित एक खाली मैदान में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 

पहले देखें घटनास्थल की ये तस्वीरें:






 

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रितेश सिंह (22-23 वर्ष) पुत्र दयाशंकर सिंह निवासी कल्याणी विहार कॉलोनी के रूप में हुई है। शव के बारे में एक राहगीर ने पुलिस को सुचना दी घटनास्थल पर एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UP 32 QV 8176) खड़ी मिली, साथ ही कुछ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

 

सूचना मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी चिनहट सहित स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

परिजनों के अनुसार रितेश ने शाम करीब 7:45 अपनी माँ को फोन पर खुद को निशातगंज में होने की जानकारी दी थी ये बात करीब 35 से 40 सेकंड हुई। रितेश के पिता ने जानकारी दी की रितेश इंटरमीडिएट पास था और टाइल्स लेबर का काम करता था। परिवार पिछले सात वर्षों से लखनऊ में रह रहा है और मूल रूप से बलिया जिले के झरकटहा गांव का निवासी है।

 

सूत्रों के मुताबिक घटना से पहले मृतक एक ऐसे व्यक्ति के साथ देखा गया था, जो पहले से जिला बदर बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चिनहट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है