>लखनऊ के चिन्हट क्षेत्र के चिन्हट प्रथम वार्ड में शनिवार सुबह मल्हौर रोड पर इंटरलॉकिंग कार्य की शुरुआत की गई। यह कार्य शनि मंदिर से लेकर गायत्री मंदिर तक किया जाएगा।
>इंटरलॉकिंग कार्य का शुभारंभ पार्षद अरुण राय, चिन्हट मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय और समाजसेवी कल्पना तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्य के आरंभ का स्वागत किया।
>पार्षद अरुण राय ने बताया कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने के लिए वे सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।