लखनऊ में जमीन माफिया की अब खैर नहीं, अधिकारियों ने लिया संज्ञान, जल्द होगा सख्त एक्शन

07 Jul 2026

लखनऊ के सदर चिनहट तहसील में जमीन माफिया पर गाज गिरनी अब तय मानी जा रही है इस नेटवर्क पर अब प्रशाशन का डंडा चलने की तैयारी हो चुकी है एनडीवी टुडे लगातार सदर चिनहट तहसील अंतर्गत हरदासीखेड़ा, गणेशपुर-रहमानपुर, धांवा, लोलाई, नौबस्ता जैसे इलाकों में चल रहे सरकारी जमीं पर अवैध कब्जे के खिलाफ आवाज उठा रहा है हमारे रिपोर्टर्स ने ग्राउंड पर कई स्टिंग ऑपरेशन करके इस नेटवर्क को शाशन और प्रशाशन के आगे एक्सपोज़ किया हमने दुनिया के आगे ये भी बताया की कैसे ये जमीन माफिया भोले भाले लोगों को जानकारी के आभाव में सरकारी जमीन दिखा कर रजिस्ट्री किसी और गाटा संख्या में करवा कर कब्ज़ा सरकारी जमीन पर दिलवा रहे है फिर चाहे वो जमीन आवास संघ, नगर निगम, सिचाई विभाग, या अन्य किसी सरकारी योजना की हो ये नटवरलाल एक रणनीति के तहत खुद सामने नहीं आकर अपने गुर्गों को या तो किसानो को ही आगे खड़ा कर देते है और इन सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा करवा कर भोले भाले लोगों के साथ ठगी कर लेते है।

एनडीवी टुडे की ये ख़बरें जब शाशन और प्रशाशन तक पहुंची तो अधिकारी भी हरकत में आये और हमारे रिपोर्टर्स को ये आश्वासन दिया की इस तरह की ठगी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी जिलाधिकारी ने ये आदेश दिया की गाटा संख्या के साथ सभी जमीनों की जांच की जाए और दस दिन के अंदर रिपोर्ट तैयार कर सभी ठग को चिन्हित कर उन पर सख्त कारवाही की जाए।

जिलाधिकारी के आदेश के बाद आज विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ चुके है और सरकारी जमीनों की पैमाइश भी शुरू हो चुकी है जिससे ये स्पष्ट दिखाई दे रहा है की अब इन जमीन माफियाओं की अब खैर नहीं हजारों लोगो के साथ ठगी और करोड़ो रुपये का राजस्व का नुक्सान करने वाले इन ठगों का भविष्य अब साफ़ दिखाई दे रहा है और आने वाले दिनों में जल्द ही इन पर पुलिसिया कार्यवाही भी देखने को मिल सकती है।