>राजधानी लखनऊ में नगर निगम कर्मचारियों के दस्तावेज़ सत्यापन अभियान के दौरान 160 कर्मचारी अचानक अनुपस्थित पाए गए। यह कार्रवाई घुसपैठियों की पहचान और कर्मचारियों के वैध दस्तावेज़ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।
>सूत्रों के अनुसार, नगर निगम द्वारा NRC से संबंधित दस्तावेज़ मांगे जाने पर 160 कर्मचारी सेवा स्थल से नदारद हो गए। नगर निगम रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्तमान में 1,400 कर्मचारी असम के निवासी हैं, जबकि 150 से अधिक कर्मचारी पश्चिम बंगाल से जुड़े बताए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने इन 160 कर्मचारियों का विवरण शासन को भेज दिया है। वहीं, लगभग 8,000 कर्मचारियों की रिपोर्ट अभी प्राप्त होनी बाकी है, जिनकी जांच के बाद स्थितियों का स्पष्ट आकलन संभव होगा।
>नगर निगम प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी सफाई कर्मचारी को बिना आवश्यक NRC दस्तावेज़ों के नियुक्ति नहीं दी जाएगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक सभी कर्मचारियों को अपने वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।