>लखनऊ में बिजली चोरी मामलों में फंसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए OTS योजना एक बार फिर शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत 2023 में पंजीकरण करने के बाद भी भुगतान न कर पाने वाले उपभोक्ताओं को दोबारा मौका दिया गया है।
>ऊर्जा विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पोर्टल पर पुनः पंजीकरण की व्यवस्था की है, जिससे वे जुर्माने में छूट का लाभ ले सकें। इसके साथ ही वर्टिकल कार्यालयों और बिजली शिविरों में भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
>अधिकारियों के अनुसार, राजधानी में अब तक 1,297 बकायेदार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें अमौसी क्षेत्र से सबसे अधिक 926 उपभोक्ता शामिल हैं। वहीं जानकीपुरम से 152, लखनऊ मध्य से 93 और गोमतीनगर क्षेत्र से 56 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।