लखनऊ के पारा क्षेत्र में नाले से मिला शव

30 Nov 2025


>लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क किनारे नाली से एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हंसखेड़ा चौकी के अंतर्गत तिकोनिया से नहर तिराहा मार्ग के पास कुल्हण कट्टा मोड़ के सामने नाली में करीब 40-45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला।


>पुलिस के अनुसार शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए और स्थानीय लोगों से पहचान नहीं हो सकी। तलाशी के दौरान मिले मोबाइल फोन से परिवार का पता लगाकर मृतक की पहचान रामसागर पुत्र लठ्ठा, निवासी टड़ियावां हरदोई के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वह पारा क्षेत्र में रहने वाले विजय श्रीवास्तव के यहां काम करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टर्म के लिए भेज दिया।