>SIR कार्य में शिक्षकों की व्यापक तैनाती के कारण परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पहले ये परीक्षाएं 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रस्तावित थीं। अब नई तिथियों के अनुसार परीक्षाएं 10 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। विभाग के अनुसार बड़ी संख्या में शिक्षकों को मतदाता सूची से जुड़े कार्य, यानी SIR, में लगाया गया है, जिसके चलते परीक्षा कार्यक्रम आगे बढ़ाना पड़ा।