लखनऊ में पिंजरा तोड़ रैली के जरिये स्ट्रीट डॉग के समर्थन में हुआ प्रदर्शन

22 Feb 2026

राजधानी लखनऊ में पशु प्रेमियों और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने स्ट्रीट डॉग के समर्थन में ‘पिंजरा तोड़’ रैली निकाली। रैली 1090 चौराहे से शुरू होकर लोहिया पार्क तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

आयोजकों के अनुसार, रैली का उद्देश्य शेल्टर होम में कुत्तों को रखने की नीति और हालिया व्यवस्थाओं पर आपत्ति दर्ज कराना था। प्रतिभागियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया और कहा कि आवारा कुत्तों को पिंजरे में बंद करना स्थायी समाधान नहीं है।

रैली में समाजसेवी प्रतीक यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कुत्तों को पिंजरे में डालना समस्या का समाधान नहीं है और इसके बजाय जन्म नियंत्रण (बर्थ कंट्रोल) कार्यक्रम पर प्रभावी ढंग से काम किया जाना चाहिए। उन्होंने दीर्घकालिक योजना (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

कार्यक्रम में कई पशु अधिकार एक्टिविस्ट मौजूद रहे, जिन्होंने शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट डॉग प्रबंधन के लिए मानवीय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की मांग उठाई।