सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन

07 Mar 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में राजधानी लखनऊ में युवाओं ने प्रदर्शन किया। अटल चौराहा पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और कार्रवाई की मांग उठाई।

 

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की माता को लेकर की गई टिप्पणी से आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की।

 

प्रदर्शन के दौरान अनुराग तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ की गई टिप्पणी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करते हैं और इस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि चार दिनों के भीतर मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो लखनऊ में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। अटल चौराहा पर प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।