जिलाधिकारी विशाख अय्यर का बड़ा कदम: लखनऊ में बारिश नहीं बनेगी आफत, तैयार है सिस्टम

04 Aug 2025


>भारी बारिश और संभावित जलभराव की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख अय्यर ने लखनऊ को जलभराव से बचाने के लिए पंपिंग स्टेशनों और बैराजों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने शहरवासियों को यह भरोसा दिलाया कि नगर निगम और सिंचाई विभाग की टीमें पूरी तरह सक्रिय हैं, और किसी भी स्थिति में शहर की सड़कों को जलजमाव से बचाया जाएगा।


>निरीक्षण की शुरुआत जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर 2 स्थित बाढ़ पंपिंग स्टेशन से हुई। इसके बाद जिलाधिकारी ने गऊघाट के बैरल नंबर 32 और जी20 रोड स्थित बैराज व बैरल पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया।


>अधिशासी अभियंता (सिंचाई विभाग) ने बताया कि भटपुरा और नैमिष पंप स्टेशनों पर जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है, और आवश्यकता पड़ने पर बैराज के गेट ऑपरेट कर जलस्तर नियंत्रित किया जाएगा।

डीएम के निर्देश: जलनिकासी व्यवस्था रहे पूरी तरह दुरुस्त


>निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सिंचाई विभाग और नगर निगम आपसी समन्वय से बैराज गेटों का संचालन करें, ताकि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।