कोलकाता में आज तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव आज उनसे मिलने आना चाहते थे, लेकिन उन्होंने उन्हें एक दिन बाद आने की सलाह दी है।
प्रेस वार्ता में ममता बनर्जी ने कहा कि अखिलेश यादव ने उनसे अनुरोध किया था कि क्या वह उसी दिन मुलाकात के लिए आ सकते हैं, लेकिन उन्होंने उन्हें अगले दिन आने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी नेता क्रमवार उनसे मुलाकात करेंगे और उनका लक्ष्य विपक्षी INDIA गठबंधन को मजबूत करना है।
उन्होंने आगे बताया कि इस मुद्दे पर कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से उनकी बातचीत हुई है। ममता बनर्जी के अनुसार सोनिआ गाँधी, राहुल गाँधी, अरविन्द केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, तेजश्वी यादव और हेमंत सोरेन सहित कई नेताओं ने उनसे फोन पर संपर्क किया और समर्थन जताया।