>नवंबर 2025 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट सामने आने के बाद ग्राहकों को पहले ही से अपने जरूरी काम निपटाने की चेतावनी दी जा रही है। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी बैंक 9 से 10 दिन के लिए बंद रहेंगे। अगर आप नवंबर में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आरबीआई द्वारा जारी अवकाश सूची देखकर ही अपनी योजना बनाएं, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो।
>नवंबर में गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े त्योहार भी पड़ रहे हैं। हालांकि, छुट्टियों के बावजूद डिजिटल और ऑनलाइन माध्यमों से बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।
>नवंबर 2025 में बैंक बंद रहने के दिन:
-
1 नवंबर: बेंगलुरु में कन्नड़ राज्योत्सव और देहरादून में इगास-बग्वाल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
-
2 नवंबर: रविवार होने के कारण पूरे देश के बैंकों में छुट्टी।
-
5 नवंबर: पूरे देश में गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण बैंक बंद।
-
7 नवंबर: शिलांग में वंगाला महोत्सव के अवसर पर बैंक हॉलिडे।
-
8 नवंबर: दूसरा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद।
-
9, 16, 23, 30 नवंबर: सभी रविवार होने के कारण बैंक बंद।
-
22 नवंबर: चौथा शनिवार, बैंक अवकाश।
>
>संबंधित शहरों के ग्राहक इन दिनों में बैंक जाने से बचें और अपने जरूरी लेन-देन को पहले निपटा लें। आरबीआई हर साल बैंक की छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। बैंक शाखा जाने से पहले इस सूची की जांच कर लें, ताकि काम में कोई बाधा न आए।