आज रात 8 बजे पाकिस्तान में लगेगा लॉकडाउन

07 Apr 2026

ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक के बाद दुनिया भर में एनर्जी क्राइसिस आ चूका है जिसके चलते पाकिस्तान सरकार ने देशभर में स्मार्ट लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसके तहत मंगलवार रात 8 बजे से नए प्रतिबंध प्रभावी हो गए हैं।

 

पाकिस्तान रेडियो के अनुसार, यह निर्णय पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में लागू किया गया है। इन क्षेत्रों में बाजार, शॉपिंग मॉल और अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों को रात 8 बजे तक बंद करना अनिवार्य होगा। हालांकि, खैबर पख्तूनख्वा के संभागीय मुख्यालयों में बाजार और मॉल रात 9 बजे तक खुले रखने की अनुमति दी गई है।

 

اسلام آباد: 6 اپریل 2026

وزیراعظم محمد شہباز شریف نے پیٹرولیم مصنوعات ، توانائی کی بچت اور کفایت شعاری کے اقدامات کے نفاذ کے حوالےسے اہم جائزہ اجلاس کی صدارت کی. صوبہء پنجاب، خیبر پختونخوا، بلوچستان ، اسلام آباد کیپیٹل ٹیریٹری ، گلگت بلتستان اور آزاد جموں و کشمیر میں بازار،… pic.twitter.com/BEsPreuQWa

— Prime Minister's Office (@PakPMO) April 6, 2026

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि निजी संपत्तियों और घरों में रात 10 बजे के बाद शादी या अन्य समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध रहेगा। इस्लामाबाद में आयोजित समीक्षा बैठक में ऊर्जा उपयोग को कम करने और पेट्रोलियम उत्पादों की खपत घटाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में उपप्रधानमंत्री इशाक डार, योजना एवं विकास मंत्री एहसान इकबाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।