भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह एक फिल्म से लेते हैं इतने रुपये जानिये कितने अमीर है पवन सिंह...

30 Sep 2025


>भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग और सिंगिंग दोनों में अपना लोहा मनवाने वाले पवन सिंह न सिर्फ सिनेमा हॉल बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और रियलिटी शोज़ तक में अपनी धाक जमा चुके हैं। हाल ही में वे रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आए, जहां उनकी मस्तमौला अदाओं और चार्मिंग अंदाज़ ने फैंस का दिल जीत लिया।


>कितनी फीस लेते हैं पवन सिंह?


>भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह एक फिल्म के लिए लगभग 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। गानों में भी उनका जलवा कम नहीं है—वे एक गाने के लिए 2 से 3 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, म्यूजिक एल्बम और स्टेज शोज़ से भी उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आता है। खासकर उनके कॉन्सर्ट्स की डिमांड इतनी है कि एक शो के लिए वे 10 से 15 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।


>पवन सिंह की कुल संपत्ति (Net Worth)


>रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन सिंह की कुल नेटवर्थ लगभग 16.75 करोड़ रुपये है। इसमें से उनकी चल संपत्ति 5.04 करोड़ और अचल संपत्ति 11.70 करोड़ बताई जाती है।


>बॉलीवुड तक गूंजा पवन सिंह का जलवा


>भोजपुरी इंडस्ट्री से शुरुआत करने वाले पवन सिंह के गाने बॉलीवुड तक अपनी धाक जमा चुके हैं। फिल्म स्त्री का गाना तू आई नहीं और उनका सुपरहिट गाना लगा ले तू लिपस्टिक आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।


>

View this post on Instagram

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)


>


>फिल्मों से राजनीति तक


>हाल ही में पवन सिंह ने रियलिटी शो के साथ-साथ राजनीति की तरफ भी कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने अपने पॉलिटिकल करियर को आगे बढ़ाने के लिए शो राइज एंड फॉल बीच में ही छोड़ दिया। अब वे पर्दे पर ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।