P&G ने पाकिस्तान से कारोबार समेटा कई और कंपनी भी रोकने जा रही...

04 Oct 2025


>पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस समय गंभीर संकट से गुजर रही है, और इसका सीधा असर विदेशी निवेश पर देखने को मिल रहा है। हाल ही में एमएफसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Procter & Gamble (P&G) ने पाकिस्तान से अपने कारोबार को बंद करने का ऐलान किया। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वहां का आर्थिक और राजनीतिक माहौल व्यापार के लिए अनुकूल नहीं रहा।


>विदेशी मुद्रा संकट, बढ़ते कर (Tax), राजनीतिक अस्थिरता और महंगाई में उछाल जैसी चुनौतियों के कारण कारोबारी गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं। P&G से पहले Microsoft, Yamaha, Telenor, Shell, Total Energies और Pfizer जैसी बड़ी कंपनियां भी पाकिस्तान में अपनी मैन्युफैक्चरिंग और संचालन बंद कर चुकी हैं।


>इन कंपनियों के बाहर जाने से निवेश, रोजगार, तकनीकी स्थानांतरण और व्यापारिक भरोसे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। करीब 36 लाख करोड़ रुपये की GDP वाली पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था के लिए यह संकेत चेतावनी से कम नहीं है। यदि आर्थिक और राजनीतिक हालात में सुधार नहीं होता, तो आने वाले समय में और भी विदेशी कंपनियां पाकिस्तान छोड़ सकती हैं। सूत्रों के अनुसार इस वर्ष के अंत तक पाकिस्तान से लगभग 50 बड़ी कम्पनीज अपना व्यापर समाप्त करने जा रही है।