वाराणसी में PM मोदी के हाथों 4 नई वंदे भारत ट्रेनों का हुआ शुभारंभ जाने ट्रैन का टाइम और अन्य जानकारिया

08 Nov 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी रेलवे स्टेशन से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिससे देश के विभिन्न महानगरों और धार्मिक स्थलों के बीच तेज और आरामदायक यात्रा को नया आयाम मिला है। ये ट्रेनें क्रमशः वाराणसी–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, एर्नाकुलम–बेंगलुरु और फिरोजपुर–दिल्ली रूट पर चलेंगी। इस लॉन्च के साथ वाराणसी और लखनऊ सबसे अधिक वंदे भारत ट्रेनें पाने वाले शहर बन गए हैं। 

नई ट्रेनों के चलने से यात्रियों को आराम के साथ काम समय में यात्रा पुअर करने को मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये ट्रेनें सेमी-हाईस्पीड तकनीक और अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स से युक्त हैं।

वाराणसी–खजुराहो वंदे भारत (6 दिन संचालित)

रूट समय
वाराणसी से 5:25 AM → खजुराहो  1:10 PM
खजुराहो से 3:20 PM → वाराणसी  11:00 PM

लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत

रूट समय
लखनऊ से 5:00 AM → सहारनपुर  12:45 PM
सहारनपुर से 1:00 PM → लखनऊ  11:00 PM

फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत

रूट समय
फिरोजपुर से 7:55 AM → दिल्ली  1:35 PM
दिल्ली से 4:00 PM → फिरोजपुर  10:35 PM

एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत

रूट समय
एर्नाकुलम से 2:20 PM → बेंगलुरु  11:00 PM
बेंगलुरु से 5:10 AM → एर्नाकुलम  1:50 PM