प्रयागराज हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान

23 Mar 2026

प्रयागराज में इमारत गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए त्वरित सहायता का ऐलान किया।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि इस हादसे से वे अत्यंत दुखी हैं और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

 

Deeply saddened by the mishap due to the collapse of a building in Prayagraj, Uttar Pradesh. My thoughts are with the affected people and their families in this difficult hour. May those injured recover at the earliest.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the…

— PMO India (@PMOIndia) March 23, 2026

 

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। वहीं हादसे में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

 

प्रशासनिक स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों का उपचार अस्पतालों में किया जा रहा है। संबंधित एजेंसियां घटनास्थल पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।