राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर संजय सिंह ने दी प्रतिक्रिया

02 Apr 2026

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपने उपनेता पद से सांसद राघव चड्ढा को हटा दिया है। उनकी जगह पार्टी ने सांसद अशोक कुमार मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस फैसले की जानकारी राज्यसभा सचिवालय को दे दी गई है।


पार्टी के इस निर्णय पर AAP सांसद संजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी जानकारी देनी थी, वह राज्यसभा सचिवालय को दे दी गई है।

 

सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को भेजे गए पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि सांसद राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। साथ ही, उनकी जगह अशोक कुमार मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त करने का अनुरोध किया गया है।

 

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान में कुल 10 सांसद हैं, जिनमें सात पंजाब और तीन दिल्ली से हैं। अशोक कुमार मित्तल और राघव चड्ढा दोनों ही पंजाब से राज्यसभा के सदस्य हैं।

 

 

हाल के समय में राघव चड्ढा की पार्टी गतिविधियों में सीमित उपस्थिति को लेकर भी चर्चा रही है। वे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रमों में भी कम दिखाई दिए हैं। पहले उन्हें केजरीवाल के करीबी नेताओं में गिना जाता था।