>कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को रायबरेली में मॉब लिंचिंग में मारे गए हरिओम वाल्मीकि के परिवार से दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार को पूरी मदद का भरोसा दिया।
>दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात में हरिओम के माता-पिता और छोटी बहन मौजूद रहे। राहुल गांधी ने परिवार को आश्वासन दिया कि वह मामले में न्याय दिलाने तक उनके साथ खड़े रहेंगे। मुलाकात के बाद हरिओम की बहन ने कहा कि वे सिर्फ धन्यवाद देने आई थीं, क्योंकि कठिन समय में राहुल गांधी ने उनका साथ दिया। परिवार का कहना है कि मामले में कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं और जांच जारी है। दो अक्टूबर को रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की पिटाई के बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली थी।