लखनऊ को मिलेगी विकास की सौगात! दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

11 Jul 2025


>देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे हैं। यह दौरा सिर्फ एक शिष्टाचार यात्रा नहीं, बल्कि शहर को कई नई योजनाओं की सौगात देने और विकास कार्यों की समीक्षा का महत्वपूर्ण अवसर बन सकता है।


>सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचने के साथ ही रक्षा मंत्री सीधे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय जनता, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे।

बीजेपी संगठन और प्रशासन अलर्ट मोड पर


>रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

राजनाथ सिंह का यात्रा कार्यक्रम: