गोपनीय रिपोर्ट पर सपा का हमला: फकरुल बोले- बीजेपी जनता को असली मुद्दों से भटकाना चाहती है

28 Aug 2025


>समाजवादी पार्टी नेता फकरुल हसन चाँद ने संभल की गोपनीय रिपोर्ट को लेकर योगी सरकार और भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए "गोपनीयता" का सहारा ले रही है।


>फकरुल हसन ने एनडीवी टुडे से बातचीत में मशहूर शायर वसीम बरेलवी की पंक्तियों का हवाला देते हुए कहा— “फैसला लिखा रखा है पहले से खिलाफ, तो आप क्या खाक सफाई देंगे।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब रिपोर्ट गोपनीय है तो फिर सूचना विभाग मीडिया को तय एजेंडा क्यों बताता है? रिपोर्ट की वास्तविकता आम जनता तक क्यों नहीं पहुंचाई जा रही? 


>उन्होंने आगे कहा की भाजपा सरकार में संभल की गोपनीय रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाती है उस गोपनीय रिपोर्ट में क्या लिखा है ये तो कोई नहीं जनता लेकिन उस गोपनीय रिपोर्ट के हेड गोपनीय रिपोर्ट के बारे में मीडिया के सामने आकर मीडिया से बात करते है, सुचना विभाग बताता है की क्या चलाना है और क्या नहीं, लेकिन रिपोर्ट गोपनीय है उस गोपनीय रिपोर्ट के बारे में पूरे देश में चर्चा हो रही है मीडिया खबर चला रहा है मगर रिपोर्ट गोपनीय है, ऐसी गोपनीय रिपोर्ट जो भारतीय जनता पार्टी को आयोग ने सौंपी है इस तरह की गोपनीय रिपोर्ट के बारे में जनता भली भातिं जानती है हकीकत तो ये है की पीडीए की ताकत से घबरा कर जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से मोड़ना यही भारतीय जनता पार्टी की गोपनीयता है समाजवादी पार्टी ये समझती है की जनता समझदार है पीडीए समझदार है पीडीए जवाब देगा की किसी भी भटकाऊ मुद्दे से जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकने वाला नहीं है 


>फकरुल हसन ने प्रमोद कृष्णम और महंत राजू दास पर भी निशाना साधते हुए कहा की प्रमोद कृष्णम और महंत राजू दास दोनों भारतीय जनता पार्टी के नेता है और जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपनी मंशा के अनुरूप रिपोर्ट बनवायी है उस पर ही उनको स्क्रिप्टेड बयान देना है और मीडिया से सुचना विभाग जो चलवाना चाहती है वही चारों और चल रहा है मगर सवाल जो भी हो जवाब हमारा एक ही है "पीडीए" और पीडीए ही भारतीय जनता पार्टी को हराएगी|