शादी से पहले मौत का न्यौता: दूल्हे समेत 8 की गई जान

05 Jul 2025


>उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मीरठ-बदायूं हाईवे पर जुनावई कस्बे के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गया, जिसमें दूल्हे समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है।

दूल्हा और दो मासूम बच्चों की मौके पर मौत


>यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब हरगोविंदपुर गांव से निकली शादी की बारात बदायूं जिले के सिरसौल गांव जा रही थी। बोलेरो में सवार लोग जश्न में डूबे हुए थे, लेकिन वाहन जैसे ही जुनावई क्षेत्र में पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार SUV सीधे इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई।

मृतकों में शामिल हैं:

दीवार टूटी, SUV के परखच्चे उड़े


>प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो बेहद तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि न सिर्फ वाहन के टुकड़े-टुकड़े हो गए, बल्कि कॉलेज की दीवार भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य यात्रियों हिमांशी और देवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

JCB से काटकर निकाले गए शव


>जुनावई निवासी राजू यादव ने बताया, “जब हम मौके पर पहुंचे तो वाहन पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका था। कई लोग बुरी तरह फंसे हुए थे। एक JCB की मदद से  वाहन की बॉडी काटकर शवों को बाहर निकाला।”

शादी की रवानगी में अकेली रह गई SUV


>पुलिस के अनुसार, दूल्हे सूरज के पिता सुखराम ने बेटे की शादी के लिए 11 गाड़ियाँ भेजी थीं। लेकिन हादसे का शिकार हुई बोलेरो अंतिम वाहन थी, जिसमें दूल्हा और उसके परिवार के अन्य सदस्य सवार थे।