सेवा पखवाड़ा: सरकार की उपलब्धियों की झलक

18 Sep 2025


>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम चल रहे हैं। नगर पालिका नवाबगंज परिषद में बृहस्पतिवार को सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें आम जनता ने गहरी रुचि दिखाई।


>प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पित विकास और सेवा भाव का प्रतीक है। इस दौरान उनके साथ हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य और एडीएम न्यायिक मौजूद रहे।


>कार्यक्रम के दौरान एडीएम न्यायिक ने राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित पुस्तक भेंट की। प्रदर्शनी में प्रदर्शित योजनाओं और उपलब्धियों के जरिए जनता को बताया गया कि केंद्र और राज्य सरकार किस तरह जनकल्याणकारी नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचा रही है।