Shardiya Navratri 2026: मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि का पर्व इस साल 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। 9 दिनों तक चलने वाले पावन पर्व में श्रद्धालु मां भगवती के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार देवी दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। हाथी को सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि देवी के हाथी पर आगमन से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस बार नवरात्रि के दौरान कई शुभ योग बनने की संभावना जताई जा रही है। नवरात्रि के पहले दिन हस्त नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बताया जा रहा है। इसके अलावा गुरु और चंद्रमा की स्थिति से बनने वाला गजकेसरी योग भी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सूर्य के चित्रा नक्षत्र में गोचर को भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव कुछ राशियों के लिए सकारात्मक रह सकता है। आइए जानते हैं किन चार राशियों के जातकों को लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का समय सुखद रह सकता है। इस दौरान नया वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। परिवार में सुख-शांति और आपसी तालमेल बना रहने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को परिवार का सहयोग मिल सकता है। अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और घर का माहौल खुशनुमा बना रह सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में प्रगति होने की संभावना है। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात या पुराने संपर्कों के जरिए लाभ मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। विदेश यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलने और पदोन्नति की संभावना बन सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए नवरात्रि का समय आत्मविश्वास और करियर में प्रगति का अवसर लेकर आ सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशहाली बनी रह सकती है और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है।