सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का फोकस, शिवबाबा धाम पहुंचे डीएम और एसपी

03 Aug 2026

सावन माह के दौरान पवित्र शिवबाबा धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने नगर स्थित पवित्र शिवबाबा धाम का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात प्रबंधन, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा संबंधी इंतजामों की जानकारी ली। इसके साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

यह खबर भी पढ़े - आधी रात से लगी कतारें, पहले सावन सोमवार पर महादेवा धाम पहुंचे एक लाख से अधिक श्रद्धालु

मंदिर परिसर के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने अन्नावा सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों का भी निरीक्षण किया। इन मार्गों का उपयोग सावन के दौरान कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में किया जाता है। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल, साफ-सफाई, यातायात संचालन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सावन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रहे तथा यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने को कहा।