पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को जड़ा थप्पड़, दो आरोपी हिरासत में

06 Aug 2025


>रायबरेली शहर में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान अचानक से हमला हो गया। घटना शहर के साथस मोटल चौराहा की है, जहां स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत किया जा रहा था। तभी दो अज्ञात युवकों ने अचानक उन पर हमला कर थप्पड़ लगा दिए। स्थिति को देख मौके पर मौजूद उनके समर्थकों ने तुरंत पलटवार किया और हमलावरों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और मारपीट करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। 


>सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूछताछ में जुटी है और मामले में जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी, विधिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


>स्वामी प्रसाद मौर्य ने हमले के लिए 'करनी सेना' को जिम्मेदार ठहराते हुए सीधे तौर पर योगी सरकार पर हमला बोला और कहा कि विरोध के नाम पर हिंसा की यह राजनीति बेहद निंदनीय है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र पर हमला बताया।