>नवरात्रि पर्व के दौरान ठाणे जिले के मीरा रोड पूर्व स्थित काशीगांव में गरबा महोत्सव के दौरान माहौल बिगड़ने की घटना सामने आई। आरोप है कि एस्टेला बिल्डिंग निवासी मोहसिन खान नामक व्यक्ति ने महोत्सव में अंडे फेंककर कार्यक्रम में बाधा डाली।
>घटना रात 10:30 से 11 बजे के बीच हुई। मिली जानकारी के अनुसार मोहसिन खान पहले डेसिबल लेवल जांच के बहाने महोत्सव स्थल पर पहुंचे और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्यक्रम बंद करने की अपील की। बाद में उन्होंने 16वीं मंजिल से अंडे फेंककर महोत्सव का माहौल खराब कर दिया।
>जब दो महिला पुलिसकर्मियों के पास टूटा हुआ अंडा मिला, तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा और बड़ी संख्या में नागरिक सीधे काशीगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस ने मोहसिन खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 300 के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। सोसाइटी परिसर और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।