Tulsi Vivah 2025: शुक्र-चंद्रमा का महासंयोग बनाएगा भाग्यशाली दिन! इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा

01 Nov 2025


>कार्तिक मास की एकादशी तिथि इस बार बेहद खास होने वाली है।जब माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का पवित्र विवाह संपन्न होगा, उसी दिन आकाश में दो शुभ ग्रहों शुक्र और चंद्रमा का महासंयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग धन, सौभाग्य और समृद्धि का सूचक माना जाता है।


>हर साल की तरह इस बार भी तुलसी विवाह का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन तुलसी का कन्यादान करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और जीवन से दरिद्रता दूर होती है।


>लेकिन 2025 का तुलसी विवाह सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष है, क्योंकि इस दिन शुक्र तुला राशि में और चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे। यह महासंयोग तीन राशियों के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित होगा।


>कन्या राशि वालों के लिए तुलसी विवाह के दिन से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार में सौहार्द बना रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।


>शुक्र आपकी ही राशि में होने से तुला जातकों के लिए यह समय स्वर्णिम रहेगा। विवाह और रिश्तों में चल रही रुकावटें खत्म होंगी। कारोबारियों के लिए यह काल बेहद शुभ है नए निवेश लाभ देंगे और भागीदारी में सफलता मिलेगी। घर में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से वातावरण खुशहाल रहेगा।


>मीन राशि के लिए चंद्रमा का गोचर वरदान साबित होगा। करियर में तरक्की, प्रमोशन और नई नौकरी के योग बनेंगे। आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ, आत्मविश्वास और मानसिक शांति तीनों का संगम देखने को मिलेगा।