यूपी में 7 अक्टूबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, आदेश हुए जारी, सीएम योगी ने किया था ऐलान

04 Oct 2025


>उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 अक्टूबर, 2025 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।


>सरकार की तरफ से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अंतर्गत नहीं आएगा, इसलिए इस दिन बैंक और वित्तीय संस्थान खुले रहेंगे।


>वाल्मीकि समाज ने लंबे समय से इस दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। समाज के पदाधिकारियों ने सरकार को ज्ञापन सौंपकर इस मांग को रखा था। पहले यह दिन सरकारी छुट्टी के रूप में मनाया जाता था, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 सितंबर को श्रावस्ती दौरे के दौरान जनसभा में घोषणा करते हुए कहा था, "7 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती है। हम घोषणा कर रहे हैं कि उस दिन प्रदेश में छुट्टी का दिवस रहेगा।"