166 दिन बाद यूपी में अंतिम मतदाता सूची हुई जारी

10 Apr 2026

उत्तर प्रदेश में एसएआर-2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह अभियान 166 दिनों तक चला, जिसमें प्रदेश के सभी 75 जिलों में व्यापक स्तर पर मतदाता सूची का अपडेशन किया गया।

 

6 जनवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट सूची में जहां 12.55 करोड़ मतदाता दर्ज थे, वहीं अंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 13.39 करोड़ हो गई। इस तरह कुल 84.28 लाख मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई। इस सूचि में जेंडर रेश्यो में भी सुधार हुआ है। एक और जहाँ पुरुष मतदाता 7.30 करोड़ और महिला मतदाता 6.09 करोड़ दर्ज किए गए हैं, वही जेंडर रेशियो 824 से बढ़कर 834 हो गया।

 

एसएआर में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह आंकड़ा 3.33 लाख से बढ़कर 17.63 लाख हो गया, जो नए मतदाताओं के जुड़ाव को दर्शाता है।

 

एसएआर-2026 अभियान के दौरान 1.77 लाख से अधिक बीएलओ और 12,758 सहायक एइआरओ की तैनाती की गई। इसके अलावा 2.22 करोड़ मामलों में तार्किक विसंगतियों की पहचान की गई, जबकि 1.04 करोड़ मतदाताओं ने अपना विवरण मिलान नहीं कराया।

 

अभियान के दौरान प्राप्त 1.08 लाख शिकायतों में से 99.8% का निस्तारण किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, किसी भी मतदाता का नाम बिना नोटिस और सुनवाई के सूची से नहीं हटाया गया, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।

 

प्रयागराज में सर्वाधिक 3.29 लाख नए मतदाता जुड़े। इसके अलावा लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद और जौनपुर भी शीर्ष पांच जिलों में शामिल रहे।

SIR-2026 की 15 बड़ी बातें: -

इन 5 जिलों में घटे सबसे ज्यादा मतदाता 

  1. लखनऊ  - 9,14,185 मतदाता कम (22.89%)
  2.  प्रयागराज: 8,26,885 मतदाता कम (17.6%) 
  3. कानपुर: 6,87,201 मतदाता कम (19.42%) 
  4. आगरा: 6,37,653 मतदाता कम (17.71%) 
  5. गाजियाबाद: 5,74,478 मतदाता कम (20.24%)