उत्तर प्रदेश बना औद्योगिक विकास का पॉवरहाउस

27 Aug 2025


>उत्तर प्रदेश अब सिर्फ कृषि प्रधान राज्य नहीं, बल्कि भारत का उभरता औद्योगिक हब बन चुका है। वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (Annual Survey of Industries – ASI) 2023-24 की रिपोर्ट ने साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की औद्योगिक नीतियाँ धरातल पर असर दिखा रही हैं।


>रिपोर्ट के मुताबिक रोज़गार और फैक्ट्री इकाइयों दोनों में यूपी देश के टॉप-5 राज्यों में शामिल है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि एक समय “बीमारू” कहलाने वाला उत्तर प्रदेश अब औद्योगिक मानचित्र पर नई ऊंचाईयों को छू रहा है।

रोज़गार सृजन में यूपी की मजबूत छलांग

फैक्ट्री इकाइयों में यूपी देशभर में चौथे स्थान पर

उत्पादन और जीवीए में रिकॉर्ड बढ़त


>डिफेंस कॉरिडोर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल, MSME और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश ने उत्तर प्रदेश को भारत के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की सूची में ला दिया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यूपी का भौगोलिक लाभ, निवेशक-अनुकूल नीतियां और आधुनिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क भविष्य में इसे देश का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बना सकते हैं।