जापान में एक्सपो के मंच से बढ़ेगी उद्योगों की रफ्तार

21 Jul 2025


>उत्तर प्रदेश सरकार ने वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के अपने प्रयासों को एक नई ऊंचाई देते हुए जापान के ओसाका और यामागुची शहरों में प्रतिनिधिमंडलों को भेजने की घोषणा की है। इस दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करना और जापानी निवेशकों को राज्य में मौजूद अपार संभावनाओं से परिचित कराना है।


>इस अभियान की अगुवाई राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, आईटी मंत्री सुनील कुमार शर्मा, और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी कर रहे हैं। तीनों नेताओं की अगुवाई में तीन अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड एक्सपो ओसाका 2025 और यामागुची में आयोजित बैठकों व परियोजना स्थलों का दौरा करेंगे।


>ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में उत्तर प्रदेश की सशक्त मौजूदगी


>वर्ल्ड एक्सपो में 150 से अधिक देशों के औद्योगिक और कारोबारी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस वैश्विक मंच का लाभ उठाते हुए Invest UP की रणनीति है कि ओसाका में आयोजित गोलमेज सम्मेलनों और द्विपक्षीय बैठकों के माध्यम से जापानी निवेशकों को उत्तर प्रदेश की निवेश फ्रेंडली नीतियों और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए।


>यह दौरा खासतौर पर औद्योगिक पार्क, डिफेंस कॉरिडोर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी, और आईटी सेक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहेगा।


>यामागुची में ग्रीन हाईड्रोजन परियोजना पर विशेष नजर


>25 जुलाई को मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल यामागुची में ग्रीन हाईड्रोजन परियोजना का दौरा करेगा। यह दौरा उत्तर प्रदेश में हरित ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार और स्थायी निवेश के लिए साझेदारी के नए द्वार खोल सकता है।


>प्रतिनिधिमंडलों का शेड्यूल