योगी बोले भारत के लोकतंत्र की धड़कन है यूपी

29 Aug 2025


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अवध विहार योजना स्थित शहीद पथ पर राज्य निर्वाचन आयोग के आधुनिक कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। करीब ₹50 करोड़ की लागत से बनने वाला यह छह मंजिला भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसे 18 महीनों से भी कम समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


>कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा – “जनता केवल मतदाता नहीं, बल्कि जनार्दन है। उसकी आवाज़ को सुनना और महत्व देना ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की असली ताकत है।”


>मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश की चुनावी प्रक्रिया किसी भी राज्य से कहीं बड़ी है।


>योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है और इसके लिए विकसित उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा आधार होगा।


>अब तक राज्य निर्वाचन आयोग किराए के भवन से कामकाज करता था, लेकिन अब यह आधुनिक कार्यालय निर्वाचन प्रक्रिया को और पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाएगा।


>भवन की प्रमुख विशेषताएं:


>सीएम योगी ने विश्वास जताया कि यह भवन केवल आयोग के कामकाज को ही नहीं बल्कि लोकतांत्रिक प्रणाली की मजबूती का प्रतीक भी बनेगा।