15 मिनट तक मौत से लड़ता रहा मजदूर: तेंदुए से भिड़ंत का रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

24 Jun 2025


>सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मजदूर तेंदुए से सीधी भिड़ंत करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना लखीमपुर के किसी ईंट भट्ठे की है, जहां अचानक एक तेंदुआ घुस आया और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।


>वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेंदुए को दबोचने की कोशिश करता है, जबकि पीछे से कई लोग उस पर ईंट-पत्थर बरसाते हैं। यह संघर्ष करीब 15 मिनट तक चलता है, जिसमें युवक भी घायल हो जाता है। अंत में तेंदुआ वहां से भाग निकलता है।


>हालांकि NDV Today इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और न ही यह स्पष्ट हुआ है कि घटना किस जिले या राज्य की है। अब तक कोई आधिकारिक बयान वन विभाग या प्रशासन की ओर से सामने नहीं आया है।


>वीडियो में तेंदुए से भिड़ रहे युवक की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। लोग उसे “रियल हीरो” बता रहे हैं।