“छठी मइया के कृपा बनल रहे…” सीएम योगी ने दी भोजपुरी अंदाज़ में शुभकामनाएं

25 Oct 2025


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को भोजपुरी भाषा में हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विशेष वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा “रउवा सब पर छठी मइया के कृपा बनल रहे, हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना। जय छठी मइया!”


>मुख्यमंत्री का यह भोजपुरी अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग उनकी इस सांस्कृतिक जुड़ाव भरी अपील को खूब सराह रहे हैं।


>सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम है। सूर्य उपासना के माध्यम से यह पर्व जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और संतुलन का संदेश देता है। उन्होंने कहा “यह पर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है। छठी मइया की कृपा से सभी लोग अपने संकल्पों में सफल हों, स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्राप्त करें।”

चार दिन चलने वाले छठ पर्व की शुरूआत आज से:-


>25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक चलने वाला छठ महापर्व आज से आरंभ हो गया है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है—


>पूर्वांचल और बिहार की सीमा से सटे जिलों में यह पर्व विशेष धूमधाम से मनाया जाता है। नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर जैसे बड़े शहरों में भी लाखों श्रद्धालु सूर्य देव और छठी मइया की पूजा करते हैं।


>