पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार बोले योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने यूपी को बनाया सुरक्षित प्रदेश

06 Oct 2025


>उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लागू जीरो टॉलरेंस नीति, मिशन शक्ति और ऑपरेशन कनविक्शन जैसी पहलों ने न केवल अपराध दर में उल्लेखनीय कमी लायी है, बल्कि प्रदेश में सकारात्मक और विकासोन्मुखी वातावरण भी बनाया है


>राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के 2023 के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अपराध दर में कमी आई है। 25 करोड़ की आबादी और लगभग 12 करोड़ महिलाओं वाले प्रदेश में अपराध नियंत्रण के मामले में यूपी का प्रदर्शन अब उल्लेखनीय है। आंकड़ों के मुताबिक:


>पूर्व डीजीपी ने कहा कि इन सुधारों के पीछे मुख्यमंत्री योगी की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और यूपी पुलिस के चौतरफा विकास के प्रयास मुख्य कारण हैं।


>यूपी पुलिस में सुधार:


>इन सुधारों से महिला और बाल अपराधों की जांच में बेहतर परिणाम आए हैं।


>पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए बताया कि करीब 20 सरकारी विभागों के समन्वय से यह अभियान महिला सशक्तीकरण और अपराध नियंत्रण में कारगर साबित हुआ।
ऑपरेशन कनविक्शन के तहत 1.50 लाख अपराधियों को सजा दिलाई गई, जिससे समाज में कानून के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय स्थापित हुआ।