कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश, प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया

10 Dec 2025


>महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपों को लेकर प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। अक्टूबर 2025 में एक कथा कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान के मामले में कोर्ट ने आधिकारिक रूप से परिवाद दर्ज कर लिया है।


>मामला तब सामने आया था जब अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने अब कथावाचक को नोटिस जारी कर पेश होने और अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।


>उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कोर्ट के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कार्रवाई का आदेश स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार यह जरूरी था कि मामले में उचित कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़े। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, एक गुरु, जिनकी इतनी बड़ी फॉलोइंग है, वो महिलाओं को लेकर ऐसे बयान देते हैं तो सोसाइटी करप्ट होती है। मामले में आगामी सुनवाई के दौरान अनिरुद्धाचार्य को कोर्ट में अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा।