कोर्ट कचहरी के चक्कर से मिलेगी राहत, 13 सितंबर को होगा समाधान

08 Sep 2025


>लखनऊ । आम जनता को न्याय का त्वरित और सरल समाधान देने के उद्देश्य से आगामी 13 सितंबर उत्तर प्रदेश के साथ साथ राजधानी समेत सभी 75 जिलों में लोक अदालत बैठेंगी, जहां विभिन्न प्रकार के लंबित एवं आपसी विवादों का निस्तारण किया जाएगा।


>अदालत में यातायात पुलिस की चलानी कार्रवाई, जिला एवं सत्र न्यायालय से जुड़े छोटे-बड़े वाद, पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े और अन्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। यहां पर न सिर्फ विवाद सुलझाए जाएंगे, बल्कि निर्णय के खिलाफ अपील की गुंजाइश भी नहीं होगी, जिससे पीड़ित पक्ष को बार-बार अदालत के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


>अपर जिला जज मीनाक्षी सोनकर, नोडल अधिकारी एवं विशेष न्यायाधीश सीबीआई सेंट्रल रविन्द्र कुमार द्विवेदी तथा जनपद न्यायाधीश बबीता रानी स्वयं मामलों की सुनवाई करेंगी