>बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाज़ी चरम पर है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की साझा मौजूदगी जंगलराज रिटर्न्स 2.0 का संकेत देती है। मौर्य ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक मंच पर आते हैं, तो यह दृश्य किसी लोकतांत्रिक गठबंधन से ज्यादा, जंगलराज की वापसी की पटकथा जैसा दिखता है।
>उन्होंने आरोप लगाया वंशवाद और भ्रष्टाचार की विरासत के प्रतीक ये दोनों नेता बिहार को फिर उसी अंधकार में ले जाना चाहते हैं, जिससे एनडीए ने बड़ी कठिनाई से राज्य को बाहर निकाला था। डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार की जनता अब जागरूक है और उन्हें पता है कि जंगलराज की खुशहाली का मतलब जनता की बदहाली है।
>मौर्य बिहार में NDA उम्मीदवारों के समर्थन में लगातार प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की वोटिंग में NDA को बढ़त मिली है और दूसरा चरण भी इसी रुझान को मजबूत करेगा।
-
पहला चरण मतदान: 6 नवंबर को संपन्न
-
दूसरा चरण मतदान: 11 नवंबर
-
चुनाव प्रचार का आखिरी दिन: 9 नवंबर
-
सीटें: 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटें
>
>उन्होंने अखिलेश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि सपा नेता ने महागठबंधन की हवा में दम नहीं रहने दिया।