अम्बेडकरनगर में आग के बीच फटा गैस सिलेंडर, देखते ही देखते तीन घर जलकर राख

अम्बेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के मईपुर गांव में आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में तीन घर जलकर राख हो गए और एक महिला घायल हो गई।

 

जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के मईपुर गांव में मंगलवार देर शाम भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हादसे में तीन घरों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि एक महिला घायल हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की चपेट में आने से तीन घरों में रखा अनाज, कपड़े और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इस भीषण आग के हादसे में दो स्थानीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी महिला की पहचान विमला और गीता के नाम से हुई है को तुरंत अस्पताल भेजा गया हलाकि उनकी स्तिथि अभी भी नाजुक है 

 

आग लगने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती रही। इससे आग पर काबू पाने में काफी कठिनाई हुई। इस ही बिच फायर सर्विस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्रभारी फायर सर्विस सचिन शर्मा के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

 

हंसवर थानाध्यक्ष अनिमेश कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 


 

टैग्स :  अम्बेडकरनगर, आग, मईपुर गांव आग, सिलेंडर विस्फोट, हंसवर थाना

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें